महिला सशक्तिकरण से मजबूत होगा देश और समाज’ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय ने उहल में आयोजित किया जागरुकता शिविर

 

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत उहल मंे सशक्त महिला योजना के तहत एक जागरुकता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने की।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि महिलाओं के कल्याण, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। पात्र महिलाओं को इनका लाभ उठाना चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए भी सरकार ने कई विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होनेे से ही हमारा समाज और देश मजबूत हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मीनाक्षी ने महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। संरक्षण अधिकारी किरण ने भी महिलाओं को जागरुक किया। स्थानीय पंचायत प्रधान सोमा देवी और बीडीसी सदस्य अलका ठाकुर ने पंचायतीराज संस्थाओं की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!