सरकार गांव की ओर तैयारी को लेकर आज अधिकारी भी पहुंचे मौके पर तैयारी को दिया जा रहा है अंतिम रूप दे दिया गया है

 

प्रदेश सरकार द्वारा 17 जनवरी से आरंभ किए जा रहे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 जनवरी को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत गलोड़ से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मंगलवार को कई अधिकारी और कर्मचारी दिन भर गलोड़ में ही डटे रहे।   विकास खण्ड के अधिकारी निशांत शर्मा, गलोड़ के तहसीलदार केशव कुमार और अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ भी व्यापक चर्चा की।
‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा, ताकि वे इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ गलोड़ से करेंगे और स्वयं इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे।लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं अधिकारियों को कहना है कि तैयारी पूरी जोरों से चल रही है जो भी कमी पाई जाएगी उस को आज शाम तक पूरा कर दिया जाए अन्तिम रूप दे दिया गया है

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!