
आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्दर गोमा की अध्यक्षता में बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत छातड़ू में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम लोगों को खूब पसंद आया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जन कल्याण को समर्पित सरकार के इस नए कार्यक्रम की खुले मन से तारीफ की। कुम्मी के सीता राम और महेन्द्र सकलानी, छातड़ू की सत्या देवी समेत अनेक लोगों ने एक स्वर में कहा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की जनता से दिल से जुड़े हैं। यह कार्यक्रम उनकी जन हितैषी सोच का प्रतिफल है। सरकार के जनता के द्वार आने से विकास भी आखिरी कोने तक पहुंचेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री का जितना आभार जताएं कम है.
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
प्रदेश कांग्रेस कमेटी केे महासचिव शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसपी सौम्य सांबसिवन, एडीएम डॉ मदन कुमार, सीएमओ डॉ नरेन्द्र भारद्वाज, जिला आयुष अधिकारी राजेश कालिया, एसई लोक निर्माण अनिल शर्मा, एसई जल शक्ति रोहित दुबे प्रधान ग्राम पंचायत छातडू सत्या चौधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
