एसपी और एएसपी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा

 

 

व्यापारियों व आमजनमानस से वार्ता कर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई

कौशाम्बी…. बुधवार 17 जनवरी को एसपी बृजेश श्रीवास्तव और एएसपी अशोक वर्मा ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया है।

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में रेलवे स्टेशन, होटल,ढाबों, धार्मिक स्थलों पर व अन्य सार्वजानिक स्थानों पर भ्रमण कर सघन चेकिंग की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी व क्षेत्राधिकारियों द्वारा थाना मंझनपुर पुलिस बल के साथ कस्बा मंझनपुर में पैदल गस्त किया गया। व्यापारियों व आमजनमानस से वार्ता कर अतिक्रमण न करने के संबंध में हिदायत दी गई एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!