
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार ने प्रदेश में पंचायत घरों के निर्माण के लिए दी जाने वाली राशि में करीब साढ़े तीन गुना इजाफा किया है। पहले प्रति पंचायत घर के लिए दिए जाने वाली 33 लाख रुपये की राशि को बढ़ा कर अब 1.14 करोड़ रुपये किया गया है। प्रदेश में 100 पंचायतों को बढ़ी हुई राशि के अनुरूप पहली किश्त जारी की जा चुकी है.
पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एनएचएआई के साथ जल्द विशेष बैठक आयोजित कराने को कहा.
मंत्री ने विकास कार्यों को गति देने को लेकर सभी विभागों को निर्देश कि वे टेंडर लगाने से पहले जमीन की व्यवस्था समेत अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करें ताकि कार्य अटके नहीं. उन्होंने लावारिस पशुओं, की समस्या पर पंचायतों को सख्ती बरतने को कहा।
जनता ने जाने सरकार के 365 दिन के 365 फैसले
टकोली में हुए कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप प्रकाशित प्रचार सामग्री का वितरण किया। विभाग ने सरकार के 365 दिनों में जन हित में लिए 365 फैसलों का संकलन कर तैयार की गई बुकलेट तथा अन्य प्रचार सामग्री भी लोगों को भेंट की। वहीं सूचना एवंज न सम्पर्क विभाग के नाटय दल ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत करवाया। कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों में स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य और आयुष विभाग ने विशेष कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य जांचा। मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।
15 नव निर्मित पंचायत भवन लोगाें को समर्पित
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर ने आज दं्रग विधानसभा क्षेत्र के टकोली से मंडी जिला की 15 पंचायतों में नए बने पंचायत भवन और बीडीओ कार्यालय बल्ह में बने सभागार लोगाें को समर्पित किया. इनके निर्माण पर 5 करोड़ 36 लाख रुपये की व्यय किए गए हैं.
उन्होंने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन छातडू तथा रिगड़, नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवन कसान, गवाड, स्यांजी कोठी तथा रफल, जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भवन जैलपेहड़, भगैहड़, दं्रग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन रहला, शिल्ह मशोरा तथा पलसैहड़, करसोग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन कुफरीधार, काव, कनेरी महोग तथा खादरा का उद्घाटन किया ।
इसके अतिरिक्त उन्होंने 57 लाख 36 हजार रुपये की लागत से निर्मित विकास खंड बल्ह के सम्मेलन कक्ष का भी उदघाटन किया।
ये रहे उपस्थित
उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एडीएम डॉ. मदन कुमार सहित जिला के सभी विभागों के आला अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान बामन देव ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कृष्ण पाल, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुलजार मुहम्मद भारती सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, पंचायतों के जन प्रतिनिधि तथा अन्य लोग उपस्थित रहे.
