
हमीरपुर अवाहदेवी एनएच 03 कोट के पास जमीन बैठने से यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया है। यहां एनएच निर्माण कंपनी द्वारा डंगा लगाया जा रहा था । जिसके लिए बेतरतीब खुदाई की गई थी। इस कारण डगा गिरने के बाद जमीन बैठ गई है और काम चलाऊ एनएच पूरी तरह से ठप्प हो गया। अभी तो बरसात आने में समय है बरसात से पहले ही एनएच के डगे और रास्ते गिर रहे है । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि न कंपनी किस तरह से काम कर रही है।
अवाहदेवी जाने वाले वाहनों के लिए अब वाया काला अम्ब, ककड़ियार होकर टौनी देवी से डायवर्ट कर दिया गया।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस में एनएच निर्माण कंपनी के ठेकेदार की बड़ी लापरवाही है। यहां से हर रोज़ लाखों लोग अपने गंतव्य की ओर जाते हैं । एनएच की लापरवाही के कारण यहां एक बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन गनीमत यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उसे वक्त कोई भी वाहन या राहगीर इस रास्ते से नहीं जा रहा था।
गौरतलब है कि जब से एनएच 03 का निर्माण कार्य चला हुआ है तब से लेकर अब तक एनएच कंपनी की लापरवाहियां लगातार सामने आ रही हैं इसके बावजूद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एनएच 3 पर काम कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों ने भी लगातार बात करने का प्रयास किया लेकिन एनएच कंपनी मनमर्जी से काम कर रही है जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
