शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, पुलिस ने 300 मीटर पीछे खदेड़े

 

दिल्ली में किसानों का आंदोलन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। राष्ट्रीय राजधानी में एंटर करने वाली सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। कंटीली तारों की फैंसिंग, कीलों वाले बैरिकेड्स और भारी सुरक्षाबल किसानों को रोकने के लिए लगाया हुआ है।

शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। किसानों को बॉर्डर पर रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन शंभू बॉर्डर पर हालात बिगड़ रहे हैं। यहां रुक-रुक कर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। किसानों को करीब 300 मीटर तक पीछे हटाया जा चुका है, लेकिन प्रदर्शनकारी दिल्ली में घुसने के लिए अड़े हुए हैं। उधर, दिल्ली पुलिस के जवान नुकीले हथियारों से लैस है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!