देश की महान सपूत विक्रम बत्रा की माता का निधन

 

 

 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा रहने वाले और देश के महान सपूत एवं कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को जन्म देने वाली मां ने बुधवार को संसार त्याग दिया। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जांबाज को जन्म देने वाली मां कमलकांत बत्रा का बुधवार को पालमपुर स्थित आवास में निधन हो गया। कमलकांत बत्रा की उम्र 77 साल थी। कमलकांत बत्रा को “वीर माता” के नाम से जाना जाता था। कमलकांत बत्रा ने बेटे विक्रम बत्रा की शहादत को गर्व के साथ स्वीकार किया था। विक्रम बत्रा, 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। कैप्टन बत्रा को अदम्य साहस और वीरता के लिए परमवीर चक्र से नवाजा गया था। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवंगत कमल कांत बत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!