
हमीरपुर
भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में हुए पेपर स्कैम मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। इनमें नीरज शर्मा और सोम प्रकाश को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। तीन अन्य आरोपियों रवि, सोहन और रवि कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है।
इसके अलावा एक अन्य मामले में गिरफ्तार तीनों महिलाओं जिम सपना, उमा आजाद और सपना कुमारी शामिल हैं। उन्हें अगले आदेशों तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
विजिलेंस की एएसपी रेणू शर्मा ने बताया कि पोस्टकार्ड-962 सेक्रेटेरिएट क्लर्कस भर्ती मामले में अब तक आठ लोग गिरफ्तार हैं। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस इस मामले में गहनता के साथ जांच कर रही है।
