जिला हमीरपुर में मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक कुर्सियां ढोने पर ढाई हजार का चालान,
मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक की कुर्सियां ढोना यूपी नंबर प्लेट वाले एक मोटरसाइकिल सवार को भारी पड़ गया। उसका हमीरपुर शहर में ढाई हजार रुपए का ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया। दर असल में ऐसी कुर्सियां उठाए मोटरसाइकिल जिला के कई इलाकों में अक्सर देखे जा सकते हैं। लेकिन जैसे ही हमीरपुर शहर में यह मोटरसाइकिल प्लास्टिक की कुर्सियों की लंबी धांक उठाए निकाला, पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। ट्रैफिक नियमों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार इस तरह का सामान दोपहिया वाहन पर ढो नहीं सकता। इसीलिए उसका चालान हो गया।
ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज राजकुमार का कहना है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत इस तरह का सामान दो पहिया वाहन पर ढोया नहीं जा सकता, इसलिए चालान करना पड़ा है।
