
वन विभाग के कार्यालय के साथ मंगलवार को डांगक्वाली में बोलेरो और स्कूटी में टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार प्रदीप कुमार पुत्र जगदीश लाल शर्मा गांव हलाना डाकघर भिड़ी को मामूली चोटे आई हैं वन विभाग की गाड़ी अपने कार्यालय से गंतव्य की ओर जा रहे थे और वहीं दूसरी ओर से हीरा नगर की तरफ से गाड़ी चालक आ रहा था गाड़ी की चपेट में एक स्कूटी स्कूटी सवार हमीरपुर से हीरानगर की तरफ जा रहा था तो वहीं वन विभाग की गाड़ी कार्यालय से बाहर निकली उस समय हीरानगर की तरफ से आ रही कार से जा टकराई । जिसके चलते स्कूटी सवार वन विभाग की गाड़ी के नीचे आ गया। गनीमत यह रही की सड़क किनारे नाली बनी हुई थी जिस के चलते स्कूटी सवार नाली में गिर गया और जान बच गई।
तीनों गाड़ियों का भारी नुकसान हुआ है वही स्कूटी सवार को हल्की चोटें आई हैं जिसे प्राथमिक उपचार के लिए राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया। वही स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बाकी दो गाड़ियों का भी हल्का नुकसान हुआ है।.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
