एंकर शिवा खान को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गुलशन ग्रोवर ने सम्मानित किया

 

जिला के सुजानपुर की युवा एंकर शिव खान को हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गुलशन ग्रोवर द्वारा सम्मानित किया गया. सुजानपुर की रहने वाली शिव खान आज बड़े-बड़े मंचों पर अपनी एंकरिंग की प्रतिभा को दिखा रही है। शिव खान ने हिमालय श्री अवार्ड में अपनी एंकरिंग से समा बांधा और शाम में चार चांद लगाए। इससे पहले भी शिव खान कई सारे सेलिब्रिटीज के साथ शो होस्ट कर चुकी हैं जिसमें कुलविंदर बिल्ला, सतिंदर सरताज और कई हिमाचल के दिग्गज कलाकार शामिल हैं । आपको बता दें कि शिवा खान न केवल हिमाचल में बल्कि हिमाचल से बाहर बहुत सारे कर्पोरेट शोज होस्ट कर चुकी है जिसमें नक्स्स हयात, गोदरेज, पालीकैब, शालीमार पेंट और बहुत सारी जानी-मानी कंपनी के कार्पोरेट शो होस्ट शामिल हैं। शिव खान में लगातार कार्य कर रही हैं जिसमें डेस्टिनेशन वेडिंग और कारपोरेट इवेंट्स शामिल है

शिव खान हिमाचल में नेशनल और इंटरनेशनल फेयर एंड फेस्टिवल भी होस्ट कर चुकी है जिसमें विंटर कार्निवल, होली फेस्टिवल शामिल है। इससे पहले शिव खान एक पत्राकार भी रह चुकी है। वह कई इलेक्ट्रानिक चैनल में बतौर टीवी एंकर कार्य कर चुकी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!