मोदी सरकार की बौखलाहट दर्शाती है बैंक खातों को बंद करना : एनएसयूआई 

 

पिछले दिन एनएसयूआई , युवा कांग्रेस तथा कांग्रेस के बैंक खाते मोदी सरकार द्वारा सीज़ कर दिए हैं जिसके विरोध में आज एनएसयूआई हमीरपुर ने डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया । एनएसयूआई महाविद्यालय हमीरपुर के उपाध्यक्ष शुभम सहोत्रा ने कहा कि एनएसयूआई लगातार युवा वर्ग की आवाज़ पुर ज़ोर तरीक़े से उठाती है चाहे अग्निवीर हो या छात्रहित की बात हो एनएसयूआई लगातार आवाज़ उठाती आयी है । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम हर वर्ग की बात को उठाने का होता है पर यदि विपक्ष की आवाज़ को कुचला जाएगा तो लोकतंत्र का अस्तित्व ख़तरे में आ जाएगा । उन्होंने कहा नौजवानों पर किसान आंदोलन में गोलियाँ बरसाईं जा रही है तथा हर वर्ग को प्रताड़ित किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जितना मर्ज़ी एनएसयूआई को दबाने का प्रयास कर ले पर एनएसयूआई इन हरकतों से रुकने वाली नहीं है । शुभम ने कहा कि अब एनएसयूआई और ज़ोर से छात्रों की आवाज़ बुलंद करेगी तथा हर वर्ग की आवाज़ बुलंद करेगी । इस मौके पे प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर के अलावा शिवांशु,,अंकित,अरमान,शुभम,नीरज समेत दो दर्जन एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!