क्लस्टर सिस्टम का दायरा बढ़ेगा: अनिल कौशल उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग

 

क्लस्टर सिस्टम में बदलाव के साथ साथ प्रभावी बनाने के निर्णयों को लागू करने के लिए उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग अनिल कौशल व अशोक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जिला के प्रधानाचार्यों , मुख्याध्याकों , मिडिल स्कूल प्रभारीयों व ब्लॉक एलिमेंट्री एजुकेशन अधिकारियों के साथ बैठक की। क्लस्टर प्रणाली को प्रभावी बनाने से संबंधित कार्यशाला 26 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उपनिदेशक अनिल कौशल व अशोक कुमार ने क्लस्टर सिस्टम में किए गए बदलावों को जमीनी स्तर पर लागू करने के दिशा निर्देश दिए। स्कूलों के लिए दायरा अब 300 मीटर से बढ़ाकर 500 मी कर दिया गया है। स्कूलों की भौगोलिक और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखकर राहत भी प्रदान की जाएगी। इस बैठक में आज पहले दिन खंड हमीरपुर व सुजानपुर के लगभग 110 स्कूल मुखियाओं ने भाग लिया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!