जिला हमीरपुर के स्कूलों में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर वर्ष 28 फरवरी को प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक सर सी वी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस खोज के लिए उनको सन 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना , विज्ञान के क्षेत्र में नए-नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियां के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान के द्वारा ही हमारे समाज के लोगों का जीवन स्तर खुशहाल बन रहा है। वैज्ञानिक सीवी रमन एक ऐसे महान आविष्कारक थे जो भारतीयों के साथ साथ दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जिला हमीरपुर के सरकारी व निजी स्कूलों के लगभग 15000 बच्चों ने 6 फरवरी से 28 फरवरी तक विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों जैसे पेंटिंग कंपटीशन, क्विज कंपटीशन ,साइंस लैब विजिट ,स्लोगन राइटिंग ,मॉडल मेकिंग में भाग लिया व विज्ञान की उपलब्धियों व नई तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल की । जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, विज्ञान अध्यापकों व स्कूली बच्चों का इस साइंस सेलिब्रेशन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!