कांग्रेस पार्टी को छह काले नागों ने डसा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 
सोलन जिला के धर्मपुर में मुख्यमंत्री का अयोग्य घोषित विधायकों पर तीखा हमला कहा, राज्यसभा चुनाव में पैसे लेकर ईमान बेचने वाले जनता के सेवक नहीं हो सकते जनता का प्यार हमारी ताकत, पैसा नहीं, भाजपा व कांग्रेस के काले नागों के षड्यंत्रों से डरने वाला नहीं. कांग्रेस के गद्दार होटल में छिपकर बैठे हुए हैं, जनता के डर से घर भी नहीं आ रहे, उनके परिवार परेशान हैं
