प्रदेश का मुख्यमंत्री इतने छोटे दिल का हो कि दो गज जमीन भी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के स्टेच्यू को लगाने के लिए न दे सके

 

हिमाचल में पिछले दिनों से सियासत में मचा घमासान अपने चरम पर है। हालांकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बरकरार है  सुखविंदर सिंह सुक्खू ही हिमाचल के मुख्यमंत्री रहेंगे, लेकिन बागी विधायकों ने भविष्य के संकेत बता दिए हैं और कहा है कि हिमाचल में बहुत कुछ होने वाला है। बहुत जल्द सरकार गिरने वाली है। कांग्रेस के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने यह दावा किया है।

उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है  विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के सुपुत्र हैं और जिस तरह से वीरभद्र सिंह के परिवार के साथ, वीरभद्र सिंह के समर्थकों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जलालत की है, उनको अपमानति किया है, उसे पूरा प्रदेश जानता है। श्री राणा ने कहा कि जो व्यक्ति प्रदेश का छह बार मुख्यमंत्री रहा हो, केंद्र में मंत्री रहा हो, उस व्यक्ति के स्टेच्यू को लगाने के लिए दो गज जमीन न मिले, तो नाराजगी स्वभाविक है।

प्रदेश का मुख्यमंत्री इतने छोटे दिल का हो कि दो गज जमीन भी स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के स्टेच्यू को लगाने के लिए न दे सके। अब इतना शोर डलने के बाद कैबिनेट में सीएम ने किया, तो इससे मुख्यमंत्री सुक्खू की सोच का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक चिडिय़ा के दिल से भी छोटा मुख्यमंत्री सुक्खू का दिल है। श्री राणा ने कहा कि जब कोई मुख्यमंत्री बन जाता है, तो उसे अपना दिल भी बड़ा रखना होता है। विक्रमादित्य जी हमसे मिलकर गए हैं और वह भी मुख्यमंत्री से परेशान हैं। ऐसे में मुझे लग रहा है कि आने वाले समय में बहुत कुछ होने वाला है। प्रदेश के कई कांग्रेस विधायक हमारे संपर्क में हैं और आना चाहते हैं। आने वाले समय में देखेंगे

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!