विक्रमादित्य सिंह भी बागी पूर्व विधायकों की वकालत करने पार्टी हाईकमान तक पहुंच गए थे। मगर अब विक्रमादित्य के सुर बदलने लगे

 

हिमाचल प्रदेश में लगातार सियासत का गुब्बारा थमने का नाम नहीं ले रहा है आज दिन कुछ ना कुछ देखने को मिल रहा है कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा ने किसी का नाम लिए बगैर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर बड़ा हमला बोला है। सुधीर ने अपने फेसबुक पर लिखा कि जो हमारे साथ थे, अब वो एजेंसियों पर तंज कस रहे हैं।

पिछले कल सोलन जिले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और विक्रमादित्य सिंह एक मंच पर आएं। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह के सुर बदले-बदले नजर आएं। उन्होंने अपनी ही सरकार की इंटेलिजेंस फेलियर पर सवाल खड़े किए और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार गिराने के लिए साजिश रची गई और इंटेलिजेंस को यह जानकारी नहीं लगना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विक्रमादित्य यही न रुके। कहा कि मुख्यमंत्री को अग्निपरीक्षा से होकर गुजरना पड़ रहा है। माता सीता ने जिस तरह अग्निपरीक्षा को पास किया, वैसे ही मुख्यमंत्री भी इस परीक्षा को पास कर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने यह बात सरकार गिराने के लिए रचे गए षड़यंत्र के संदर्भ में कही।

 

विक्रमादित्य सिंह के इस बयान पर सुधीर शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। विक्रमादित्य सिंह बागी विधायकों की वकालत करते रहे हैं। इनकी माता एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बागी विधायकों की सदस्यता खत्म करने पर भी सवाल उठाए थे और पार्टी लाइन से हटकर बागी विधायकों पर कार्रवाई का विरोध किया।

विक्रमादित्य सिंह भी बागी पूर्व विधायकों की वकालत करने पार्टी हाईकमान तक पहुंच गए थे। मगर अब विक्रमादित्य के सुर बदलने लगे और वह अपनी सरकार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

हिमाचल कांग्रेस के छह बागी पूर्व विधायक और तीन इंडिपेंडेंट विधायक ऋषिकेष में ठहरे हुए हैं। इन्हें तीन दिन पहले ही पंचकूला से ऋषिकेष शिफ्ट किया गया। सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा अपने फेसबुक के जरिए मुख्यमंत्री सुक्खू पर पलटवार करते रहे हैं। अब विक्रमादित्य सिंह पर भी सुधीर ने निशाना साधा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!