28 तक बिजली जमा करवाएं धनेटा के उपभोक्ता

 

विद्युत उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 28 मार्च तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 28 मार्च तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

उन्हांेने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे और इसके बाद कनेक्शन बहाल करवाने के लिए उन्हें 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना पड़ेगा। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!