सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से

 

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनके निवास स्थान ओक ओवर में मिला। इन जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया । इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा कि सुजानपुर की जनता ने बड़ी आशाओं के साथ कांग्रेस की सरकार बनने के लिए राजिंदर राणा को विधानसभा क्षेत्र से चुन कर भेजा था लेकिन इस बार भी उन्होंने अपने निजी हित के लिए सुजानपुर और जिला हमीरपुर के हितों को ताक पर रख दिया। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंदर राणा का इतिहास भीतरघात से भरा हुआ है। इससे पहले पूर्व विधायक राजिंदर राणा जहां भी रहे उन्होंने अपने साथियों और जिस पार्टी का सदस्य रहे उनके साथ विश्वास घात ही किया है। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कहा कि सुजानपुर की जनता के लिए अब आप ही विधायक हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि सुजानपुर के विकास के लिए वह वचनबद्ध है और सुजानपुर की जनता के साथ वह हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य चाहे जो भी हो पर सुजानपुर का विकास कभी नहीं रुकेगा और सुजानपुर की जनता सीधे तौर पर कोई भी कार्य उनको बता सकती है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग उनका परिवार हैं।

इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक स्वर्गीय कर्म चंद के पुत्र जितिंद्र ठाकुर, खैरी पंचायत प्रधान किशोर चंद, खैरी उप प्रधान अंजीव कुमार, जंगल उप प्रधान प्रेम चंद, खैरी वार्ड पंच राज कुमार, प्रवीण ठाकुर, विजय ठाकुर, अतिंदर ठाकुर, प्रकाश ठाकुर आदि जन प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस नेता मुकेश कुमार और विवेक कटोच विशेष रूप से मौजूद थे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!