ट्रक की टक्कर से बुरी तरह घायल अधेड़, सूचना मिलते ही 2 मिनट में पहुंची 108 एम्बुलेंस

 

 

कौशाम्बी।

मंझनपुर कोतवाली थाना अंतर्गत समदा चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक ने एक साइकिल सवार अधेड़ को अपनी चपेट में ले लिया जिससे साइकिल सवार कमलेश तिवारी (50 वर्ष ) पुत्र केदारनाथ बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे में घायल कमलेश तिवारी का बायाँ पैर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया जिससे पूरा बायाँ पैर बुरी तरह जख़्मी हो गया। मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने 108 एम्बुलेंस को फ़ोन किया, सूचना मिलते ही 2 मिनट के अंदर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया। घायल कमलेश तिवारी अम्बावां पूरब के रहने वाले हैँ। घर वालों को इसकी सूचना दे दी गयी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!