हमीरपुर की अस्मिता और स्वाभिमान के लिए लडने वाले योद्धा ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखुजी का प्रतिवर्ष जन्म दिवस इसी तरह धूमधाम से मनाया जाएगा

 

प्रदेश क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हमीरपुर में खूब धूमधाम रही । हमीरपुर ब्लाक कांग्रेस के तरफ से कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा की अगुवाई में सुबह-सुबह सनातन धर्म की पद्धति अनुसार हवन यज्ञ का आयोजन किया गया , जिसमें मुख्यमंत्री के आयु और स्वास्थ्य तथा समृद्धी की कामना की गई। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर जोकि शहर के गांधी चौक में लगाया गया था उसमें पहुंचकर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने भी रक्तदान किया ।

इसके पश्चात डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज अनु बाजार में हमीरपुर के यूथ कांग्रेस के ब्लाक अधिकारियों और एनएसयुआई के कर्मठ सिपाहीयों के साथ भंडारे का आयोजन किया और माननीय मुख्यमंत्री की लंबी उम्र व स्वास्थ्य की कामना की।

इस ऑप्शन पर डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा के माननीय मुख्यमंत्री हमीरपुर का स्वाभिमान है और उन्होंने हमीरपुर की अस्मिता की लड़ाई को एक बहादुर योद्धा की तरह लड़ा है और पूरे हमीरपुर वासी मुख्यमंत्री  के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़े रहेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!