
हमीरपुर।
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक देविंदर कुमार भुट्टो , निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और आशीष शर्मा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंटवार्ता की।
भाजपा में शामिल होने के बाद सभी उनका आशीर्वाद लेने आये थे । प्रो धूमल ने उनका भाजपा में आने पर स्वागत किया और कहा कि उन्हें पार्टी में पूर्ण सम्मान दिया जाएगा। रेस्टोरेंट जयराम ठाकुर की पूर्व मुख्यमंत्री से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक बैठक भी हुई। जयराम की या मुलाकात राजनीति के हिसाब से महत्वपूर्ण माने जा रही है समीरपुर में जिला भर के कई वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूद की देखी गई।
इससे पहले मीडिया से बात करते हुए इन विधायकों ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और मुख्यमंत्री केवल अपने मित्रों की सुनते है और चुने हुए विधायकों को प्रताड़ित करते आये है । निर्दलीय विधायक होशियार सिंह व आशीष शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से त्यागपत्र दिया है लेकिन विधासभा स्पीकर उनका इस्तीफा सरकार के दवाब में स्वीकार नहीं कर रहे है जिससे स्पस्ट होता है कि कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है । पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा धूमल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं व भाजपा की परंपरा मुताविक सभी भाजपा में शामिल हुए विधायक उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन लेने आये है ।उन्हीने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुछ महीनों की मेहमान है और उप चुनाव के बाद उसका जाना तय है।
