पुलिस ने किराए के कमरे में दबिश के दौरान 45.90 चरस की बरामद 

 

हमीरपुर

हमीरपुर पुलिस ने बडू क्षेत्र में तीन युवकों से चरस बरामद की है। तीनों युवक यहां किराए के कमरे में रहते हैं। गुप्त सूचना के आधार पर बीते शनिवार को पुलिस ने किराए के कमरे में दबिश दी तथा यहां से 45.90 चरस पकड़ी गई है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवक निवासी गांव कुलबाड़ी डाकघ नालटी तहसील घुमारवीं, युवक निवासी गावं व डाकघर बल्ह सबराए तहसील घुमारवीं तथा युवक निवासी गांव पालघा तहसील भरमौर जिला चंबा से यह चरस बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पदम चंद ने बताया कि तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आगामी छानबीन की जा रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!