पैसे के दम पर किसी भी तरह से कुर्सी हथियाने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी  विधानसभा नादौन  में पहुंचने पर लोगों की समस्याएं सुनीं। वही मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस से भाजपा में विधायकों सामिल हुए विधायकों

पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जयराम ठाकुर को सत्ता की अत्यधिक भूख हो गई है । जनता ने तो उन्हें नकार दिया अब पैसे के दम पर किसी भी तरह कुर्सी हथियाने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। 

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कल दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की जाएगी उसके बाद जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ये लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है जो लोग जनता के वोट पर जीत कर आते हैं और नोट के दम पर विधायकी से इस्तीफा देते हैं वह क्यों अपने पद से इस्तीफा देते हैं इसके पीछे के राज को जनता के सामने हमे लाना ही होगा । उन्होंने कहा कि सभी पूर्व विधायको के काम हुए फिर भी इस्तीफा दिया इसका क्या कारण है । उन्होंने कहा कि ऐसा क्या हुआ कि उन्हें अपना ईमान बेचना पड़ा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!