हिमाचल के चुनाव होने से भाजपा की हर बिसात पर नजर रखने के लिए कांग्रेस को पर्याप्त समय मिल रहा है

 

 

 

 

कांग्रेस हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। अंतिम चरण में हिमाचल के चुनाव होने से भाजपा की हर बिसात पर नजर रखने के लिए कांग्रेस को पर्याप्त समय मिल रहा हैं 

हिमाचल में टिकट तय करने में कांग्रेस जल्दबाजी नहीं दिखा रही है। प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है। अंतिम चरण में हिमाचल के चुनाव होने से भाजपा की हर बिसात पर नजर रखने के लिए कांग्रेस को पर्याप्त समय मिल रहा है। 11 अप्रैल को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा के प्रत्याशी तय होने की संभावना है। कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में लगभग सहमति बनती दिख रही है।

शिमला को लेकर भी दो-तीन दिन में एक राय बनने के आसार हैं। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए जिताऊ प्रत्याशी तलाशने को जनता की नब्ज टटोल कर करवाए गए सर्वे को पार्टी पूरा अधिमान दे रही है। इसके चलते ही मंडी से विक्रमादित्य सिंह और कांगड़ा से आशा कुमारी के नाम आगे किए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की ओर से मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!