कांग्रेस के बागी एवं धर्मशाला से पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने एसपी कांगड़ा को शिकायत दी है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ कांग्रेस के बागी एवं धर्मशाला से पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने एसपी कांगड़ा को शिकायत दी है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को भी दी गई है। सुधीर शर्मा ने इसमें मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ क्रिमिनल डेफेमेशन के लिए एफआईआर करने की मांग की है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने तीन दिन पहले ऊना जिला के कुटलैहड़ में कांग्रेस के बागी और इंडिपेंडेंट एमएलए पर 15-15 करोड़ रुपए में बिकने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि, जो लोग आपकी भावना बेचकर जाते हैं, आपकी विधायकी नीलाम करते हैं, ऐसे लोगों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा था कि, ‘बागी विधायकों ने अपना ईमान बेचा है। ये सब जेल की सलाखों के पीछे जाएंगे। इनकी भ्रष्टाचार से की हुई कमाई जनता की है और जनता में बंटनी चाहिए। जो लोग 14 महीने में ही बिक गए, वह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ें।

इसके बदले में सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को 5 करोड़ की मानहानि का लीगल नोटिस पहले ही दे दिया हैं। आज उन्होंने एपसी को शिकायत देकर एफआईआर करने की भी मांग की है। सुधीर शर्मा ने पुलिस से मुख्यमंत्री के खिलाफ जल्द केस रजिस्टर करने की मांग की है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि, मुख्यमंत्री का 15-15 करोड़ में बिकने का बयान हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उनके पास इसके सबूत है। यदि सबूत है तो उन्हें जनता के सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बौखलाहट में ऐसी बात कर रहे हैं। 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!