सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलांदर में आज सुजानपुर भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री

 

 सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलांदर में आज सुजानपुर भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने विशेष रूप से शिरकत की और और कहा कि भाजपा को आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहलवाने का गौरव हासिल है और पार्टी की ओर से चुनावों में जिनको भी कमल का चिन्ह मिला है. उनका आशीर्वाद उन उम्मीदवारो के साथ है. उन्होंने लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और सुजानपुर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र राणा के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील इस कार्यक्रम में की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख पूरे विश्व में बड़ी है और भारत बड़ी तेजी से विश्व की एक बड़ी शक्ति बनने की और अग्रसर है.

कार्यक्रम को पूर्व विधायक व सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सिर्फ एक सैलानी की तरह ही हमीरपुर जिला में आते हैं और वह शिमला का मोह नहीं छोड़ पाते. सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को भी उन्होंने विकास के मामले में हाशिए पर धकेलने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार सिर्फ मित्रों की सरकार बन कर रह गई है और मित्रों पर ही खजाना लुटाया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष 196 कांग्रेसी कार्यकर्ता जिनमें कई बूथ अध्यक्ष भी थे, ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, लेखराज ठाकुर जोगिंदर ठाकुर डॉ अशोक राणा और सुजानपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुमन अटवाल ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा का दामन थाम लिया.

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!