बिलासपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है।

 

बिलासपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। साथ ही दूसरे घायल दंपती का इलाज चल रहा है। कार में कुल चार लोग सवार थे।

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में पुलिस थाना बरमाणा के तहत देलग के पास एक तेज रफ्तार कार 50 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। वहीं, एक दंपती गंभीर रूप से घायल है। घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में अमरेंद्र कुमार निवासी गांव कनौण डाकघर धौण कोठी तहसील सदर ने बताया कि यह घर से अपने ट्रक को लेकर खन्ना जा रहा था। यह देलग में नाले के पास अपने ट्रक को खड़ा कर साफ कर रहा था। उसी समय कंदरौर की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और मोड़ से नीचे 50 मीटर खाई में गिर गई। कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थी। इन चारों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बुजुर्ग दंपती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दंपती का इलाज चल रहा है।

मृतकों की पहचान

मृतक दंपती की पहचान सुभाष कुमार (57) पुत्र धनीराम और रंजना देवी (55) निवासी गांव झज्जर डाकघर गेहड़वीं तहसील झंडूता के रूप मे हुई

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!