जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमीरपुर से अनदेखी के मामले को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सीएम शिप को लेकर बचाव किया है और कहा है कि हमीरपुर में सीएम को बचाना है। इस नारे के तहत हम सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा कि जब वे सत्ता में थे, तो 5 साल तक उन्होंने हमीरपुर जिला के लिए आखिर किया। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए वे एक दिन भी नहीं निकाल पाए। अब अचानक उनका हमीरपुर जिला से लगाव कैसे हो गया। हमीरपुर के वोटरों को उनके कार्यकाल की सारी यादें ताजा हैं।
जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से हमेशा ही भेदभाव किया
। पक्षपात किया और अब यह वोटों की राजनीति करने फिर लौट रहे हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस को मुख्यमंत्री सुक्खू के रूप में सपोट करना है।
। पक्षपात किया और अब यह वोटों की राजनीति करने फिर लौट रहे हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस को मुख्यमंत्री सुक्खू के रूप में सपोट करना है।मंगलवार को हमीरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राकेश ठाकुर ने कहा कि जय राम ठाकुर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। सीएम चेहरे पर हमीरपुर जिला में निश्चित रूप में वोटिंग होगी। कांग्रेस का परचम लहराया जाएगा। क्योंकि जयराम ठाकुर के समय हमीरपुर की अनदेखी हुई है और अब बरसों से पेंडिंग पड़ा हमीरपुर का बस स्टैंड भी बनेगा उन्होंने जयराम ठाकुर को याद दिलाया कि नेरी में स्थित हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री संस्थान में जो घोषणाएं की थीं, उनका बना क्या? यहां पर धूमल सरकार के समय यह संस्थान खुला था। लेकिन जयराम सरकार के 5 साल में ना तो यहां नए पद सृजित किए गए और ना ही वेतन की अदायगी इस संस्थान के द्वारा की गई। अभी भी सारा वेतन सोलन स्थित हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के माध्यम से यहां पर दिया जाता है।
