बिझडी में मुख्य 6 पद पिछले 4 महीनों से खाली पड़े हैं पंचायत के विकास कार्य ठप पड़े हैं

 भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी विकास पटियाल , भारतीय जनता पार्टी जिला सचिव श्याम सिंह ढटवालिया एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला हमीरपुर के उपाध्यक्ष कमलेश ढिल्लों किसान मोर्चा प्रवक्ता जिला हमीरपुर रवि कानूगो को महामंत्री युवा मोर्चा मंडल बड़सर युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अनिल कुमार ओबीसी मोर्चा महामंत्री गुरदेव सिंह किसान मोर्चा सचिव अवतार सिंह भारतीय जनता पार्टी बड़सर मंडल के सचिव सोमदत्त शर्मा , जनक राज उपाध्यक्ष भाजयुमो बड़सर सदस्य अविनाश शर्मा ने संयुक्त प्रेस विज्ञापन जारी करते हुए कहा कि हम जिला हमीरपुर से संबंध रखते हैं जिसके मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  हैं जो कि हमीरपुर जिला से हैं बड़े शर्म के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे ब्लॉक बिझडी में मुख्य 6 पद पिछले 4 महीनों से खाली पड़े हैं पंचायत के विकास कार्य ठप पड़े हैं आम जनता को इसके बीच परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हम सब सुखविंदर सिंह सुख  से पूछना चाहते हैं कि बिझडी़ ब्लॉक ने क्या गुनाह किया है कि वहां पर कर्मचारी और अधिकारियों की कमी पाई जा रही है मुख्यमंत्री  चुनाव में व्यस्त चलते हमीरपुर जिले को नजरअंदाज कर रहे हैं यदि ऐसा ही चला रहा तो वह कैसे आम जनता के बीच में वोट मांगने आएंगे इससे प्रतीत होता है कि वह हमीरपुर जिले के प्रति कितना दायित्व समझ रहे हैं तो जैसे कि आम जनता बोल रही है कि यह सुख की सरकार नहीं दुख की सरकार है यह कथन सत्य का निर्देश दे रहा है यदि मुख्यमंत्री के अपने जिले में ही खंड का यह हाल है तो बाकी जिलों की क्या हालत होगी उन्होंने पहले भी कोई कसर नहीं छोड़ी है बहुत से कार्यालय जो कि पिछली सरकार ने खोले थे उनको डी नोटिफाई भी किया है

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!