भोरंज के घलेड़ा में बेटे ने पिता को लगाई आग गंभीर हालत में टांडा रैफर 

जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज की पंचायत टिक्कर- खतरियाँ के एक गाँव में एक कलियुगी बेटे की हिंसक करतूत सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेटे ने अपने ही पिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।यह घटना भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत टिक्कर- खतरियाँ के गांव घलेड़ा की है। जहां पर 34 वर्षीय पम्मी ने 66 वर्षीय पिता रघुवीर सिंह के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। रघुवीर सिंह के दो बेटे हैं। पम्मी छोटा बेटा है। रघुवीर सिंह पुत्र कीत्तो राम निवासी गांव घलेड़ा, डाकघर टिक्कर खतरियां, तहसील टौणीदेवी,जिला हमीरपुर ने इस बारे पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज कराई है।वृहस्पतिवार रात को लगभग साढ़े नौ बजे के क़रीब पिता- पुत्र में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। यह गर्मा-गर्मी इतनी बढ़ गई कि बेटे ने अपने पिता के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।जिससे पिता बुरी तरह से जलकर घायल हो गया है। घायल को परिजन तुरंत भोरंज अस्पताल ले गए।वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मैडिकल कॉलेज एंव अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे टांडा रैफर कर दिया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।इस बारे में एसएचओ भोरंज, योगराज चंदेल ने बताया कि टिक्कर्क्ष- खतरियाँ में बेटे ने पिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।जिससे पिता का शरीर काफी जल गया है जिसका उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज मैं चल रहा है। आरोपी की पीठ व टांगो पर भी आग से झुलसने के निशान हैं। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व अगामी कार्यबाही अमल मैं लाई जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 27 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!