एससी एसटी और ओबीसी का सबसे ज्यादा हक कांग्रेस ने मारा अनुराग ठाकुर

 

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलोह, चमनेड, धलोट और ताल के अमनेड गांव में माननीय केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्री अनुराग ठाकुर की जनसभाओं का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष पर भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने चहेते नेता को आशीर्वाद दिया।

विधायक आशीष शर्मा ने कहा की इस बार अनुराग जी पांच लाख पार और मोदी जी चार सौ सीटें पार कर देश की बागडोर तीसरी बार संभालेंगे व विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।

राहुल गांधी के द्वारा भाजपा ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा है और नरेंद्र मोदी उसके सरगना के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया पलटवार कहा, *एससी एसटी और ओबीसी का सबसे ज्यादा हक कांग्रेस ने मारा है,*
*अनुराग ठाकुर ने कहा आंध्र प्रदेश तेलंगाना, कर्नाटक जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें बनी है, एससी, एसटी और ओबीसी का हक छीन कर मुस्लिम समुदाय को दिया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के प्रफुल्ल पटेल को संरक्षण देने के बयान पर कहा अनुराग ठाकुर ने तंज करते हुए कहा *कांग्रेस कब सत्ता में आएगी बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र पर रहे। जहां पर उन्होंने एक दर्जन चुनावी नुक्कड जनसभाओं को संबोधित किया है। इस मौके पर हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अमनेड, बलोह में चुनावी जनसभाएं में जनता को संबोधित किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के द्वारा भाजपा ‘आरक्षण खत्म करो’ गैंग का अड्डा है और नरेंद्र मोदी उसके सरगना इस सवाल का पलटवार करते हुए कि एससी, एसटी और ओबीसी का सबसे ज्यादा हक कांग्रेस ने मारा है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें बनी है। वहाँ एससी, एसटी और ओबीसी का हक छीन कर मुस्लिम समुदाय को दिया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर की भी अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डॉ अंबेडकर का मान सम्मान किया गया और संविधान दिवस भी मनाया गया है।
बा
वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी द्वारा के प्रफुल्ल पटेल को भाजपा द्वारा सर आंखों पर बिठाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि *कांग्रेस कब सत्ता में आएगी यह बहुत बड़ा सवाल है* । राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि कांग्रेस कब सत्ता में आएगी। कांग्रेस 40 पार करने के लिए भी पूरी तरह से संघर्ष कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा पांच गांरटीयाँ पूरी करने के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में किसी भी गारंटी को पूरा नहीं किया है।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!