भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों ने किया आईआईटी मंडी की लैब का भ्रमण

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के भौतिक विभाग के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के 15 विद्यार्थियों ने आईआईटी मंडी का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों ने आईआईटी मंडी की विभिन्न लैब का दौरा किया। लैब में संचालित होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान विद्यार्थियों को कई प्रयोग भी लैब में करके बताए। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ सी एस यादव आईआईटी मंडी की ओर से शैक्षणिक भ्रमण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी। सबसे पहले तकनीकी विवि के विद्यार्थियों के साथ आईआईटी मंडी की ओर से इंटरैक्टिव सत्र का का आयोजन किया गया। उसके बाद आईआईटी मंडी में हो रहे नवाचार विकास और एक नए उत्पाद को विकसित करने में शामिल विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बताया। उसके बाद उन्होंने तकनीक के विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया और छात्रों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर तकनीकी विवि के भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक डॉ जेपी शर्मा, जगत राम भी मौजूद रहे। उन्होंने शैक्षणिक भ्रमण के लिए तकनीकी विवि के कुलपति प्रो शशि कुमार धीमान, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो जयदेव सहित आईआईटी मंडी के एएमआरसी समन्वयक डॉ अदिति, डॉ सुरेंद्र लाल, डॉ इशिता नंदी का विशेष आभार व्यक्त किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!