सौदान ने कहा कि कांग्रेस संगठन छिन्न-भिन्न हो रहा है

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर क्षेत्र प्रभारी सौदान सिंह ने आज अपने प्रवास के दूसरे दिन जिला ऊना के कुटलेहड़ मंडल के पश्चात जिला हमीरपुर के बड़सर मंडल की बैठक मे भाजपा कार्यकर्ताओं को आमजन की आवाज़ बनकर मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तक पहुचायें। उन्होंने कहा कि वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी व सरकार की हालत खिसयानी बिल्ली खंबा नोचे वाली हो गई है। कांग्रेस पार्टी व सरकार के प्रत्येक नेता झूठ बोलने की होड़ मे एक दूसरे से आगे निकलने के लिए नित्य प्रयास क़र रहे हैँ। इस मौके पर प्रदेश सचिव एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमीत शर्मा,जिला भाजपा अध्यक्ष देसराज शर्मा, पूर्व विद्यायक बलदेव शर्मा , जिला महामंत्री अजय शर्मा ,अभयवीर लवली, कमलनयन, संसदीय विस्तारक अमित शर्मा,प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी शुक्ला,मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल व दोनों मंडल महामंत्री संजीव शर्मा मुकेश बनयाल इत्यादि उपस्थित रहे।

 

सौदान ने कहा कि कांग्रेस संगठन छिन्न-भिन्न हो रहा है और ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के काम व योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए काम करना होगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विकास विरोधी और विधायकों की समस्याओं का समाधान न करना ऐसी छवि को पिछले डेढ़ साल में बना चुकी है। कांग्रेस के 6 विधायकों और 3 आजाद विधायकों ने मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर अनेक प्रकार के सवाल खड़े किए।

 

सौदान ने कहा कि प्रदेश का राजनैतिक वातावरण भाजपा और मोदी के पक्ष का है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार देश के विकास के लिए, गरीब के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। पूर्व के विकास कार्यों को बंद करने का काम भी हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार कर रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हजारों परिवार ऐसे है, भारी बरसात के कारण जिनके खेत, खलियान व भूमि बह गई, उन्हें मुआवजे के तौर पर कुछ नहीं मिला है और जो 17,863 करोड़ रूपये केन्द्र की सरकार ने दिये और 11 हजार पक्के मकान दिए उस में कार्यकर्ता व पीड़ित आम आदमी भेदभाव की बात क़र रहा है।हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार भविष्य में संस्थान बंद करने वाली सरकार के नाम से जानी जाएगी।

 

सौदान ने कहा कि चुनाव में वोट मांगते समय कांग्रेस पार्टी से और मुख्यमंत्री से हिमाचल की जनता जानना चाहती है कि उन्होनें खुले हुए व चलते हुए संस्थान क्यों बंद कर दिए? उन्होंने कहा इस चुनाव मे मतदाता सिर्फ मोदी सरकार के विकास कार्यों के आधार पर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट करेगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!