व्यवसायिक सोच एक मात्र लक्ष्य हेतु राजनीति में आये रायजादा की हकीकत से बच्चा बच्चा वाकिफ़: सुमीत शर्मा

 

    हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में हमीरपुर लोकसभा के सह प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश सचिव सुमित शर्मा ने कहां है कि कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा अपने आकाओं को खुश करने के लिए और अखबारों की सुर्खियों में आने के लिए बयान बाजी कर रहे हैं। गत दिवस कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा था कि अनुराग सिंह ठाकुर अपने लोकसभा क्षेत्र को नहीं संभाल पाएंगे और उन्होंने यह भी कहा था कि अनुराग सिंह ठाकुर ने लगातार अपने संसदीय क्षेत्र की और यहां की जनता की उपेक्षा की है। कांग्रेस प्रत्याशी के इसी बयान पर पलट वार करते हुए सुमित शर्मा ने कहा है कि जिन लोगों की आंखें राजनीतिक मोतियाबिंद के कारण खराब हो जाती हैं और उन्हें किया हुआ विकास और जनकल्याण की चलाई गई अनेकों योजनाएं नहीं दिख रही हो उनका इलाज करने के लिए हमारे पास राजनीतिक डॉ के रूप में जनता मौजूद हैं। जो हमीरपुर लोकसभा के विकास और आगे बढ़ने की सारी तस्वीर जानती हैं और किसी को भी ब्यान क़र सकती है। 

 

लोकसभा सह प्रभारी ने कहा कि यह बहुत ही हास्य पद है कि केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के होनहार सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पर सतपाल रायजादा अपने चुनाव क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं, जिनकी अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंदर ही अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा केंद्र से लाए गए विकास परियोजनाओं की झड़ी लगी हुई है, चाहे वे जिला मे ट्रिपल आईटी ऊना हो,ऊना मंडल मे पेट्रोलियम का बहुत बड़ा उत्तरी क्षेत्र का डिपो हो, केंद्र की विशेष योजना के तहत जच्चा बच्चा क्रिटिकल देखभाल केंद्र हो पीजीआई सैटलाइट सेंटर हो हर घर हर चूल्हे तक गैस पाइपलाइन से पहुंचने की बात हो या फिर मोबाइल सांसद स्वास्थ्य सेवा के तहत गांव गांव घर द्वार पर मुफ्त इलाज और मुफ्त टेस्ट और मुफ्त दवाइयां की सुविधा देने की बात हो खेल महाकुंभ जैसा आदित्य आयोजन करवा कर युवाओं से नशे से दूर करने की कोशिश की बात हो या देश की सबसे प्रतिष्ठित सबसे तीव्र और सबसे आरामदायक आधुनिकतम वंदे भारत ट्रेन ऊना से चलाने की बात हो या फिर ऊना रेलवे स्टेशन से देश के हर कोने तक देश के हर तीर्थ स्थल तक ट्रेन चलाने की बात हो यह सब अगर किसी ने करके दिखाया है तो उनका नाम अनुराग सिंह ठाकुर है। मुश्किल यह है कि पिछला विधानसभा चुनाव रायजादा ने ऊना विधानसभा क्षेत्र से लड़ा था और उसमें हार गए थे उनको अपनी ही विधानसभा क्षेत्र के अंदर अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाई गई इन योजनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है ऐसा इसलिए भी है बच्चा बच्चा इस बात से वाकिफ है कि सतपाल रायजादा राजनीति में केवल और केवल व्यवसाईं व्यबस्था की सोच से आए हैं ना कि जन कल्याण करने के लिए जन सेवा के साथ उनका कोई सरोकार नहीं है इसी कारण ऊना विधानसभा की जनता ने पिछली बार भी विधानसभा चुनाव में उनको हार का स्वाद चखाया था। अब हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता की बारी है वह कांग्रेस प्रत्याशी के इन तथ्यहीन और आधारहीन बयानों का मुंह तोड़ जवाब अनुराग ठाकुर के पक्ष में भारी मतदान करके देगी और मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!