जनता का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद सर्वोपरी : अनुराग ठाकुर

 

 ग्राम पंचायत नेरी सासन ,बजूरी और भगेत्तु में आयोजित केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की जनसभा आयोजित की गई जिसमें अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की और अग्रसर है और लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह आपने पहले भी चार बार आशीर्वाद देकर भाजपा को विजय बनाया है उसी प्रकार इस बार भी कमल के चिन्ह पर मोहर लगाकर मोदी जी की सरकार बनाए एवं मुझे अपनी सेवा करने का अवसर दें।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के राज में इतने घोटाले हुए हैं कि उन्होंने देश को लूट कर खोखला कर दिया । उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि युवा पीढ़ी को वह कृपया बताएं की किस तरह 10 साल पहले हमारे देश को लूटने का काम कांग्रेस ने किया और फिर मोदी जी ने एक उम्मीद जगाई कि *हम ना खाएंगे और ना हम खाने देंगे* और आपने देखा की 10 साल हमने ईमानदारी से सरकार चलाई कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा और *देश की चर्मराती अर्थव्यवस्था को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मोदी जी ने बनाई* ।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आप तीसरी बार मोदी  की सरकार बनाएं और हम सब मिलकर भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने 4 करोड नए मकान गरीबों को बना कर दिए और अगले 5 साल में गरीबों के लिए भाजपा सरकार 3 करोड़ और घर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया 12 करोड़ नए टॉयलेट बने और हर घर हर गांव में बिजली पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया। 13 करोड़ घरों को नल से जल दिया। 10 करोड़ महिलाओं को उजाला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर गैस उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया भाजपा सरकार ने इस कार्यकाल में 60 करोड लोगों का आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज करवाया। और अब 70 साल के अधिक उम्र के लोगों का 5 साल तक भाजपा मुफ्त इलाज करवाएगी। 80 करोड लोगों को मुफ्त में अनाज दिया गया और भाजपा अगले 5 साल तक इस सुविधा को लागू रखेगी। उन्होंने बताया कि हमने एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी अभी तक बनाया और आने वाले 5 सालों में हम 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने की गारंटी मोदी जी की है।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने ग्रामीण सड़कों को बढ़ावा दिया और उनको दुगना पूरे देश भर में किया। अगर हमीरपुर की बात ही की जाए तो चाहे फोरलेन की बात हो,हमीरपुर से कोट की सड़क हो, हम चाहे हमीरपुर नादौन गगरेट जालंधर की सड़क हो, हमीरपुर से बिलासपुर की सड़क का चौड़ा करना हो, हमीरपुर के बाईपास की बात हो, घुमारवीं से सरकाघाट की सड़क हो, नादौन से रानीताल की सड़क हो या पुणे से अंब की सड़क हो भाजपा ने करोड़ों रूपए की लागत से सब सड़कें बनवाईं। उन्होंने बताया कि अब हमीरपुर, धर्मपुर मंडी सड़क का काम चल रहा है जो 2 महीने बाद पूरा हो जाएगा।

हमीरपुर को शिक्षण संस्थानों में एनआईटी, आईआईआईटी ऊना, टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कॉलेज नेरी और मेडिकल कालेज हमीरपुर और 6 केन्द्रीय विद्यालय और कई ऐसे शिक्षण संस्थानों की सौगात भाजपा ने हमीरपुर को दी।

 

इस दौरान विधानसभा हमीरपुर की ग्राम पंचायत सासन के उप प्रधान अरुण कुमार रिंटू कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए*।

अनुराग ठाकुर ने अरुण कुमार व एक दर्जन से अधिक अन्य परिवारों को विधिवत्त पटका पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि झूठ बोलना तो कोई कांग्रेस से सीखे जिन्होंने काम तो कुछ नहीं किया और सिर्फ झूठ के पुलिंदे बांधकर जनता को बेवकूफ बनाया है।

इस उपलक्ष पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा, मंडल के पदाधिकारी ग्राम पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!