विकास और व्यवहार के कारण ही अनुराग सबके चहेते: देश राज शर्मा

 

भाजपा के जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की विजय संकल्प रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने अपना आपा खो दिया है। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प रैली के बाद बौखलाहट में कांग्रेस नेताओं द्वारा ब्यानबाजी की जा रही है। देश राज ने कहा कि सतपाल रायजादा को अनुराग ठाकुर पर टिका टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की जानकारी प्रात्प कर लेनी चाहिए। अनुराग ठाकुर ने जिन जिन पदों पर कार्य किया उसकी प्रदेश व देश की जनता आज भी सराहना करती है। इसी कारण वी लगातार चार बार विजीय हुए हैं और पांचवीं बार 5 लाख से अधिक मतों से विजयी होंगे। अनुराग की लोकप्रियता के कारण ही कांग्रेस के कई शीषर्व नेतृत्व चुनाव लड़ने से ही इनकार कर रहे थे। अब कांग्रेस ने सतपाल रायजादा को प्रत्याशी बनाकार मात्र औपचारिता पूरी की है। उन्होंने कहा कि पिछले दिन हुई विजय संकल्प रैली मात्र एक ट्रैलर था बाकी फिल्म 4 जून को मालूम हो जाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!