
जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर में शनिवार को लोगों की सुरक्षा और शांति की व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा आगामी चुनावों के मध्य नजर फ्लैग मार्च की गई। इस फ्लैग मार्च में आईटीबीपी के 100 कर्मचारी पंहुचे है पुलिस थाना बड़सर की टीम ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है। वही बटालियन और होमगार्ड से और अधिक की प्रतीक्षा की जा रही है इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते हुए एसडीपीओ बड़सर ने जानकारी दी है कि क्षेत्र में शांन्ति और व्यवस्था बनाए रखी जाएगी तथा निष्पक्ष व शान्ति पूर्वक चुनाव करवाए जाएंगे।
