सड़क दुघर्टना में युवक की मौत 

हमीरपुर जिला के भोटा – शिमला सड़क मार्ग पर गांव सौर बुधवार को एक पिकअप एचपी 74 ए -8017 की टक्कर मोटरसाइकिल नं एचपी 22 बी-2887 की आपस मे जोरदार टक्कर हो गई है ।इस दुर्घटना में भूपेंद्र सिंह आयु 37 वर्ष पुत्र स्व०कमलेश चंद निवासी गांव गाहरा, डाकघर रोपा ,तहसील जिला हमीरपुर की मौका पर ही मौत हो गई । बताते चलें कि मृतक के पिता बिजली विभाग से कुछ वर्ष पहले सेवा निवृत्त हुए थे।उनका निधन भी कुछ ही समय पहले हुआ था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!