कामगार से डेढ़ लाख छीनकर 1500 से रिझाना चाह रही है कांग्रेस – लखनपाल

बड़सर मे भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने कामगारों के बच्चों के साथ कुठारघात किया है! उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखू ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा कामगारों को मजबूत बनाने के लिए जिस कल्याण बोर्ड के माध्यम से उनके बच्चों की शिक्षा के लिए डेढ़ लाख रूपये दिए जाने का जो प्रावधान किया था उसे बंद करके खुद को मजदूर विरोधी घोषित किया है! मुख्यमंत्री महिलाओं खास तौर पर कामगार महिलाओं को 1500 रूपये का झांसा देकर उन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे है! लेकिन शायद मुख्यमंत्री ये नहीं जानते है कि घर और रसोई का वजट संभालने बाली प्रबुद्ध महिला शक्ति कितनी सशक्त और समझदार है! लखनपाल ने कहा प्रबुद्ध महिला शक्ति के शरीर मे बोझ उठाने की जितनी ताकत है उससे ज्यादा ताकतवर उनका दिमाग़ है! वह झूठ और सच के बीच का फर्क भलीभांति जानती है

! भाजपा प्रत्याशी लखनपाल बुधवार को बड़सर विस क्षेत्र के एक दर्जन नुक्कड सभाओं को संबोधित करते हुए इस बात को कह रहे थे! उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले चुनावों मे महिलाओं को 1500 रूपये का लालच देकर सतासीन हुई थी लेकिन कुर्सी मिलने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने कामगार कल्याण बोर्ड की छात्रवृति योजना को ही बंद कर दिया! कांग्रेस ने चुनावों से पहले सरकार की पहली केविनट मे 1500 रूपये प्रति माह देने का वायदा किया था लेकिन 15 माह बाद भी महिलाएं खुद को ठगा सा महसूस कर रहीं है! लेकिन अब उप चुनावों मे फिर सुखू सरकार महिलाओं को झांसा देकर महिला सम्मान निधि के फ़ार्म भरने मे उलझा रही है!
उन्होंने कहा कि बिझड़ी में गत दिनों खुद को मजदूर हितैषी कहलाने वाले संगठन सीटू ने महिलाओं को कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ पुनः शुरू करने का झूठ बोलकर चुनावी सभा में बुला लिया। लेकिन सभी महिलाएं उनके इस झूठ को समझ गईं और तुरंत सभा से बाहर निकल गईं। यह बताता है कि यह कर्मचारी यूनियनें भी किस नीयत के साथ कांग्रेस से हाथ मिला रही हैं। क्योंकि 1500 रुपये सम्मान निधि में इनकी भी 150 रुपये की गोटी फिट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम आदमी के हित में कभी काम नहीं करती। लेकिन भाजपा सरकार ने आम आदमी के लिए जितनी योजनाएं शुरू की उन्हें भी कांग्रेस ने बंद करने का काम किया! उन्होंने कहा कि बड़सर की जनता अब कांग्रेस के किसी भी झांसे मे फंसने वाली नहीं है और भाजपा पर अपना विश्वास जता रही है!

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!