जेपी नड्डा समेत प्रदेश के चारों नव निर्वाचित सांसद दिल्ली में डटे हुए हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल का गठन आज शाम को दिल्ली में होगा। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम को तय है। हिमाचल को भी आज मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पहले मंत्रिमंडल विस्तार में हिमाचल से दो बड़े चेहरों में से एक को जगह मिलने की चर्चा थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि सिर्फ एक नाम ही फाइनल होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

मं त्रिमंडल में नड्डा की ताजपोशी को लेकर कुछ देर में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इधर, हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर पीएम की टी-मीटिंग में शामिल नहीं हुए। वह अपने ही घर पर रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें ड्रॉप किया जा रहा है। अनुराग को संगठन में शामिल किया जा सकता है।

सूत्र बताते हैं कि नड्डा को मंत्री बनाकर पार्टी एक तीर से दो निशाने साधना चाह रही है। जेपी नड्डा अभी गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं। मूल रूप से वह हिमाचल के रहने वाले हैं। इसलिए नड्डा को मंत्री बनाकर मोदी दो राज्यों को साधने की कोशिश कर सकते हैं।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में हिमाचल के अनुराग ठाकुर को महत्वपूर्ण केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ खेल विभाग दिया गया था।लेकिन अब तीसरे कार्यकाल में हिमाचल से किसे मंत्री बनाया जाता है और क्या मंत्रालय मिलता है, यह आज तय हो सकता है।

 

हिमाचल के चारों सांसद दिल्ली में ही डटे हुए हैं। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप, मंडी से कंगना रनोत और कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज को जनता ने चुनकर भेजा है। इनके कंधों पर अगले 5 साल तक हिमाचल के मुद्दे लोकसभा में उठाने का जिम्मा रहेगा।

जेपी नड्डा का बतौर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल इसी माह खत्म हो रहा है। पार्टी ने 30 जून 2024 तक एक्सटेंशन दे रखी है नड्डा को प्रधानमंत्री मोदी सरकार में अहम जिम्मा सौंपा सकते हैं। इसे को देखते हुए भाजपा संगठन में भी फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है । शिव राज सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।

शिव राज चौहान की टीम में अनुराग ठाकुर को भी संगठन में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बना सकती है। साल 2010 में जेपी नड्डा ने जब हिमाचल की राजनीति को बॉय-बॉय कहकर केंद्र की राजनीति में कदम रखा था तो उस दौरान वह भी राष्ट्रीय महामंत्री बने थे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!