रणधीर शर्मा ने कहा कि बहुमत स्पष्ट है और भाजपा के पक्ष में है, मुख्यमंत्री सुक्खू को मान लेना चाहिए की कांग्रेस की सरकार अल्पमत में है। 

 

भाजपा विधायक दल की बैठक विली पार्क शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहें। 

बैठक को जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की विधायक दल में 2 प्रस्ताव पारित हुए जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी गई। दूसरे प्रस्ताव में लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने 61 विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की उसके लिए भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया गया।

रणधीर शर्मा ने बताया की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 और 6 उपचुनाव की समीक्षा भी की गई और आने वाले तीन उपचुनावों की रणनीति भी तय की गई।

लोक सभा चुनावी में भाजपा को कांगड़ा में 61%, मंडी में 53%, शिमला 54% और हमीरपुर 58% मत प्रतिशत प्राप्त हुए। इसी प्रकार कांग्रेस को कांगड़ा में 37%, मंडी में 46%, शिमला 45% और हमीरपुर में 41% मत प्रतिशत प्राप्त हुए। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस बार 56.29 प्रतिशत और कांग्रेस को 41.57 फीसदी मत पड़े हैं। चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को 14.72 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। कुल मत 40,78,952 में से भाजपा को 22,96,431, जबकि कांग्रेस को 16,95,904 वोट मिले हैं। कांगड़ा लोकसभा सीट पर कुल 10,37,474 में से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज को 6,32,593 मत पड़े, जबकि कांग्रेस के आनंद शर्मा को 3,80,629 मत पड़े हैं। यहां पर भाजपा ने 24.29 प्रतिशत वोट ज्यादा लिए। हमीरपुर सीट पर कुल 10,52,398 में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को 6,07,078 और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 4,24,711 मत मिले हैं। यहां पर भाजपा ने 17.33 फीसदी अधिक वोट लिए। शिमला संसदीय सीट पर 9,70,827 में से सुरेश कश्यप को 5,19,748 मत पड़े हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को4,28,297 मिले। यानी यहां भाजपा को 9.42 प्रतिशत वोट अधिक मिले। संसदीय सीट मंडी में कुल 10,18,253 में से भाजपा की कंगना रणौत को 5,37,022 और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिहि को 4,62,267 वोट पड़े। यहां पर भाजपा को महज 7.34 फीसदी अधिक मत पड़े।

रणधीर शर्मा ने कहा कि बहुमत स्पष्ट है और भाजपा के पक्ष में है, मुख्यमंत्री सुक्खू को मान लेना चाहिए की कांग्रेस की सरकार अल्पमत में है।

बैठक में बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, विपिन परमार, राकेश जमवाल, दिलीप ठाकुर, लोकेन्द्र सिंह, सुरेंदर शौरी, पूर्ण चंद, इंदरसिंह गाँधी, सतपाल सिंह सत्ती, रीना कश्यप, विनोद कुमार, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, जनक राज, दीप राज, सुखराम चौधरी, पार्टी अध्यक्ष राजीव बिंदल, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!