
जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि जल शक्ति विभाग को सख़्त लहजे में कहा गया है कि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भोरंज में पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान करें अन्यथा इसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा पिछले कई दिनों से भोरंज के अलग अलग गांवों में पीने के पानी की किल्लत हुई है। जिससे की लोगों को भारी परेशानी हो रही है। भारी गर्मी के कारण जलस्तर नीचे चला गया है लेकिन अन्य कारणों से भी पानी की समस्या हुई है। लेकिन एक तरफ तो सरकार दिल्ली के लिए पानी दे रही है लेकिन हिमाचल प्रदेश में पानी के लिए लोग तरष रहे हैं और हिमाचल में पानी की कोई भी कमी नहीं है लेकिन फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को समय से पानी नहीं मिल पाता है और किसान भी ना खुस नजर आ रहे हैं और विधायक को भी अब ग्रामीण क्षेत्रों की याद तक नहीं आ रही है
जिसको विभाग अपने स्तर पर हल कर सकता है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग की निष्क्रियता भी इसके लिए एक कारण है। सुरेश कुमार ने कहा कि पीने के पानी की समस्या पिछले कई वर्षों से चली आ रही है लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कोई भी कार्य बिगत सालों में नहीं हुआ है। जिससे यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई विकराल हो चुकी है। इस समस्या के समाधान के लिए तीन बड़ी योजनाएँ भोरंज के लिए स्वीकृत की गई हैं जिनका कार्य चल रहा है। सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज क्षेत्र में पेयजल के लिए एकमात्र साधन वमसन मेवा पेयजल योजना है। जिसकी दुर्दशा की वजह से इसका पानी पर्याप्त मात्रा में भोरंज क्षेत्र में नहीं पहुँच रहा है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
