नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के पास अभी 27 और कांग्रेस के पास 38 विधायक हैं ।

 

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि भाजपा बार बार मित्रों की सरकार का राग अलाप रही है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार में दुश्मनों को स्थान दें । उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में मित्रों को फायदा देने में क्या बुराई है। नरेश चौहान ने कहा सरकार में मित्रों को फायदा दिया और आगे भी देंगे। नरेश चौहान हमीरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने पूर्व के 75 हजार करोड़ के कर्जे के साथ पंद्रह माह कार्यभार संभाला। इसके बाद आपदा आई लेकिन सीएम ने बेहतर काम किया। फिर तीसरी आपदा आई जिसे ऑपरेशन लोटस के तहत राजनीतिक अस्थिरता लाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि इस साजिश में हमारे अपने भी महत्वकांक्षी लोग शामिल थे। इन्होंने चोर दरवाजे से सत्ता में आने का प्रयास किया। छ लोगों में से चार विधानसभा में वापस नहीं लौटे। अब फिर तीन निर्दलीयों की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आशीष शर्मा को घर का विधायक समझा। इनके सारे काम किए। फिर भी यह सीएम सुक्खू के खिलाफ खड़े हुए। नरेश चौहान ने कहा कि तीनों पूर्व निर्दलीय विधायक अरब पति , तीनों के पास खुला पैसा है। पैसे के दम पर राजनीति में आए हैं।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा के पास अभी 27 और कांग्रेस के पास 38 विधायक हैं । नेता विपक्ष जयराम समझाएं कि उनके पास क्या नम्बर गेम है। जयराम सिर्फ अपने विधायकों को जोड़े रखने के लिए मीडिया को भ्रमित कर रहे हैं। जयराम मुख्यमंत्री बनने के सपने देखते हैं , वह सपने देखते रहे, सपने देखने में कोई बुराई नहीं । उन्होंने कहा कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों में
लोकतंत्र मजबूत हुआ। भाजपा के नेताओं का अहंकार टूटा है और। खरीद फरोख्त को लगाम लगी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!