युवा मोर्चा ने हमीरपुर के गांधी चौक पर राहुल गांधी के खिलाफ किया आक्रामक प्रदर्शन 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा के अंदर हिंदुओं को हिंसक कहने पर , भाजपा युवा मोर्चा ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की इकाई ने हमीरपुर गांधी चौक पर जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा की अगवाई में अक्रामक विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। इस मौके पर विशेष रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री सनी शुक्ला मौजूद रहे। भाजयुमो प्रदेश सचिव जगदीप शर्मा ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से लोकसभा सदस्य हैं परंतु उन में परिपक्वता की भारी कमी है, वह न कांग्रेस के प्रति जिम्मेदार रवैया अपना पाते हैं ना ही राष्ट्र के प्रति। इस मौके पर संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा ने कहा कि राहुल गांधी को ना भारत की जानकारी है ना भारतीयता की, वे न तो हिंदू शब्द के महत्व को समझते हैं न ही हिंदुस्तान को समझ पाए हैं। उन्होंने लोकसभा के अंदर हिंदुओं को हिंसक कहकर पूरे देश का अपमान किया है, उन्हें अपने इस वक्त अव्यय पर देश से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश सचिव जिला प्रभारी रोहित, संसदीय प्रभारी अमित, सह मीडिया प्रभारी अमित ठाकुर जिला महामंत्री प्रगुण गौतम,जिला उपाध्यक्ष जोगिंद्र, तेन सिंह, पांचों मंडल अध्यक्ष व युवा मोर्चा के साथी उपलब्ध रहे।

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!