भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने बेटे अनुराग को आगे लाया था।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने परिवारवाद को तूल देने पर भाजपा पर तीखा हमला किया है। प्रतिभा सिंह शुक्रवार को हमीरपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले अपने गिरेबान में देखे , तब कांग्रेस पर परिवारवाद की बात करे। भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने बेटे अनुराग को आगे लाया था। प्रतिभा सिंह ने दो टूक कहा कि भाजपा पहले अपना घर संभाल ले ।

 

एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक जुट है , इसीलिए पिछले छः उपचुनावों में से चार कांग्रेस ने जीते है, अब कांग्रेस तीनों उपचुनाव फिर जीतेगी।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में छोटे मोटे मतभेद आमने सामने बैठकर निपटा लेते हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इंद्रदत्त लखनपाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए। वह जन्मजात कांग्रेसी थे और मतदाताओं पर पकड़ के कारण जीत गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बड़सर में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव प्रचार को कम समय मिला।

 

उन्होंने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा को भी अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित रहने तथा बेबुनियाद आरोप लगाने से परहेज करने को कहा। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस विधायक अनीता वर्मा भी उनके साथ हमिल रही

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!