कोट से लेकर आवाह देवी ताक 11 जगह नेशनल हाइवे बना जानलेवा संभलकर चलाएं वाहन

हमीरपुर से मंडी बन रहा ग्रीनफील्ड डबल लेन नेशनल हाईवे नम्बर 3 कोट से लेकर आवाहदेवी तक 11 स्थानों पर खतरनाक स्थिति में है। इन स्थानों पर डंगे सुरक्षित नहीं है। भूमि कटाव के कारण लहासा कभी भी गिर सकता है। निर्माण कार्य के कारण फिसलन बढ़ गई है जिससे वाहन चलाना सुरक्षित नहीं।

कोट के पास निर्माणधीन डंगा अभी भी अधूरा है। यहां बड़े वाहन बड़ी मुश्किल से निकल रहे हैं। दरकोटी के पास पुलिस चौकी से लेकर बारी मंदिर तक सड़क की हालत खस्ता है। दरकोटी में सड़क की ग्रेडिंग को लेकर बरसात में की गई खुदाई आफत बनी हुई है। बारी मंदिर के पास चाहड़ मोड पर बरसात में नए सिरे से पहाड़ी काटने से काम शुरू होने दलदाल बनी हुई है।

 

वारी मंदिर की चढ़ाई खड्ड का रूप ले चुकी है। यहां छोटे वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो चुके हैं। कोलहीसिद्ध में ब्लास्टिंग के बाद कोल्हूसिद्ध मंदिर की छत भारी पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हुई है। यहां स्थित डंपिंग साइट एक बार फिर बरसात में खिसकना शुरू हो गई है।

हालात झनिककर, , बराड़ा, पंजोत, टिक्करी, संगरोह में भी बने हुए है। समीरपुर में पक्की की गाई सड़क जमीन बैठने से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। संगरोह में पिछले दिनों एक गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क जाने से चालक बाल बाल बचा है।

निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत का कहना है कि बरसात की वजह से निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। खतरे वाली जगह पर प्राथमिकता से कार्य निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!