अपडेट हमीरपुर में पहले छ घंटे में 36 हजार 179 वोटरों ने डाले वोट, कुल वोटर हैं 76892 , दोपहर 1 बजे तक 47.05 प्रतिशत पोलिंग हो चुकी, 6 बजे तक पड़ेंगे वोट

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर में पहले छ घंटे में 36 हजार 179 वोटरों ने वोट डाले हैं। यहां कुल वोटर 76892 हैं सुबह 1 बजे तक 47.05 प्रतिशत पोलिंग हो चुकी है।शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे । एक बजे तक 17273 पुरुषों और 18906 महिलाओं ने वोट डाल लिए हैं।

13 जुलाई को आयेगा रिजल्ट आपको बता दें कि हमीरपुर उपचुनाव में कुल 76892 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इनमें से 30098 पुरुष , 38793 महिलाए और एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। वोटो की गिनती 13 जुलाई को हमीरपुर बॉयज स्कूल में स्थापित मतगणना केंद्र में होगी। फिलहाल मतदान शांति पूर्ण चल रहा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!