जिला हमीरपुर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बणी में चल रहे फ्रेश फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के मामले में केंद्र के संचालक तुषार जसवाल ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है
। उसने वीरवार को पुलिस थाना बड़सर में आत्मसमर्पण किया। पुलिस को उसकी तलाश थी। यहां रह रहे एक युवक अमित कुमार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी उसके बाद यह मुख्य अभियुक्त तुषार फरार हो गया था पुलिस उसकी जगह-जगह तलाश कर रही थी लेकिन उसका पता नहीं चल रहा था वीरवार को पुलिस का जब शिकंजा ज्यादा काश तो उसने आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस ने उसे हत्या मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक भगत सिंह का कहना है कि मुख्य अभियुक्त तुषार ने आत्म समर्पण कर दिया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उधर सीएमओ डॉक्टर संजय का कहना है कि इस नशा मुक्ति केंद्र का टीम ने निरीक्षण किया था कुछ कमियां सामने आई थी जिसको लेकर सुधार करने को समय दिया गया था। इसकी रिपोर्ट भी राज्य स्तर पर भेज दी गई है। इस टीम में पुलिस जिला प्रशासन और दूसरे अधिकारी शामिल थे।
